राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों ने किया अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का भ्रमण

राजस्थान , 60

जयपुर। राष्ट्रमंडल देशों के 40 देशों से आए 120 सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर प्रवास के दौरान प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय की भव्य इंडो-सरसेनिक शैली की वास्तुकला, दुर्लभ कलाकृतियाँ और विश्व की विभिन्न सभ्यताओं को दर्शाता समृद्ध संग्रह प्रतिनिधियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
अल्बर्ट हॉल पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य के साथ स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान गाइड द्वारा संग्रहालय के ऐतिहासिक विकास, स्थापत्य विशेषताओं तथा यहां संजोई गई कला एवं शिल्प धरोहरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रतिनिधियों ने संग्रहालय में प्रदर्शित ईरानी चारबाग कालीन, मिस्र की ममी, पारंपरिक वाद्य यंत्र, काष्ठ कलाकृतियाँ तथा विभिन्न देशों की सभ्यताओं से संबंधित दीर्घाओं का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को कला, इतिहास और सांस्कृतिक चेतना का उत्कृष्ट केंद्र बताते हुए इसकी सराहना की।
उल्लेखनीय है कि यह प्रतिनिधिमंडल 17 और 18 जनवरी को जयपुर प्रवास पर है। इसमें राष्ट्रमंडल देशों की विभिन्न विधायिकाओं के अध्यक्ष, सदस्य एवं उच्च स्तरीय संसदीय अधिकारी शामिल हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top