विधानसभा सत्र को लेकर जयपुर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना

राजस्थान , 63

जयपुर, 20 जनवरी। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र की बैठक 28 जनवरी 2026 से प्रारम्भ होने जा रही है। विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों सहित ध्यानाकर्षण, विशेष उल्लेख एवं अन्य प्रस्तावों के समयबद्ध एवं समुचित प्रत्युत्तर भिजवाने हेतु जयपुर कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है।   


नियंत्रण कक्ष कार्यदिवसों के साथ-साथ राजकीय अवकाश के दिनों में भी प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक दो पारियों में संचालित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्री नरेन्द्र कुमार वर्मा को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी तथा संस्थापन अधिकारी श्री बाबूलाल मीणा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नियंत्रण कक्ष से संबंधित मोबाइल नंबर 9785273342 तथा ई-मेल आईडी generalsectionjpr@gmail.com निर्धारित की गई है। नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन हेतु 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।          

नियंत्रण कक्ष को प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण अथवा विशेष उल्लेख प्रस्तावों को रजिस्टर में दर्ज कर तत्काल संबंधित शाखा को प्रेषित किया जाएगा। संबंधित शाखा प्रभारी द्वारा निर्धारित समय में उत्तर तैयार कर नियंत्रण कक्ष प्रभारी को अवगत कराया जाएगा, जिससे उत्तर समय पर विधानसभा को प्रेषित किए जा सकें।

--------

Related Articles

Comments

Back to Top