राष्ट्रमंडल संसदीय प्रतिनिधियों के सम्मान में जयपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल
राजस्थान Jan 17, 2026 at 10:17 PM , 59जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार को राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों के जयपुर प्रवास के अवसर पर कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रिभोज में शामिल हुए। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की गरिमामय उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधि सीएसपीओसी (कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटेरियन्स कॉन्फ्रेंस) के 28वें सम्मेलन में भाग लेने के पश्चात भ्रमण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय जयपुर प्रवास पर हैं।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसदगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments