राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान: ‘विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान’ शुरू, जनभागीदारी से बदलेगी विकास की तस्वीर
राजस्थान Mar 19, 2026 at 03:10 PM , 81जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान’ का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की आधिकारिक वेबसाइट और प्रचार-प्रसार हेतु तैयार वीडियो का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने इस पहल को प्रदेश के गांवों और शहरी वार्डों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह अभियान स्थानीय आकांक्षाओं और जरूरतों के अनुरूप विकास को गति देगा। उन्होंने इसे केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी पर आधारित एक व्यापक जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जब आमजन की सहभागिता से योजनाएं लागू होती हैं, तो उनका प्रभाव अधिक व्यापक और स्थायी होता है। इस अभियान के माध्यम से हर गांव और वार्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, प्रदेश के विभिन्न जिलों से मंत्री और अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े।
राज्य सरकार का यह अभियान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास को नई दिशा देने के साथ ही जनसहभागिता को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।






_page-0001.jpg)
























Comments