राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जयपुर आगमन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत
राजस्थान Jan 16, 2026 at 05:40 PM , 48जयपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपने निर्धारित दौरे पर जयपुर पहुँचीं। जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट और शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके जयपुर प्रवास के दौरान विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में सहभागिता करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर प्रदेश प्रशासन और भाजपा संगठन में विशेष उत्साह देखने को मिला।






_page-0001.jpg)
























Comments