विगत दो वर्षों में उल्लेखनीय कार्य हुए, विपक्ष के पास मुद्दा नहीं इसलिए हंगामा कर रहे: गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म
राजस्थान Feb 23, 2026 at 06:55 PM , 71जयपुर, 23 फरवरी। राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पंचम सत्र जारी है। विधानसभा परिसर में सोमवार को मीडिया से रूबरू होते हुए गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा सरकार के सवा दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सदन में दिए गए वक्तव्य ने राज्य की राजनीति में व्यापक चर्चा को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि जो कार्य पूर्ववर्ती सरकार अपने पाँच वर्ष के कार्यकाल में नहीं कर पाई, वे कार्य वर्तमान सरकार ने अल्प समय में पूर्ण कर दिखाए हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस दल में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेतृत्व में आंतरिक असंतोष भी देखा गया है। यह भी सामने आया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी सदन में भूमिका को लेकर सवाल किए गए हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने यह भी पूछा कि यदि पूर्व सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए थे, तो उन्हें सदन में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत क्यों नहीं किया गया। इसी संदर्भ में हाल के दिनों में पार्टी के भीतर चल रही आंतरिक मतभेदों की चर्चाएँ भी तेज हुई हैं, बताया जा रहा है कि हाल ही में दिल्ली में हुई बैठकों के दौरान प्रदेश नेतृत्व को विधानसभा में अपेक्षित प्रदर्शन न करने को लेकर भी फटकार मिली। विशेष रूप से यह मुद्दा उठाया गया कि कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी ढंग से पक्ष नहीं रखा गया।
इस दौरान हवामहल विधायक श्री बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि हमारी सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए व ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उपचुनावों में विकास के दम पर हमें विजय प्राप्त हुई। कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं करती है काम नहीं करती। कांग्रेस सदन में चर्चा में भाग नहीं ले रही है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस दलित विरोधी है तथा दलित नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments