दी बार एसोसिएशन जयपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

राजस्थान , 88

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बनीपार्क स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित दी बार एसोसिएशन जयपुर के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में न्यायपालिका और अधिवक्ता समुदाय की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी न्यायिक गरिमा को बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, विधायक गोपाल शर्मा, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार उपमन एवं जस्टिस मनीष शर्मा सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह में न्यायिक गरिमा और अधिवक्ता एकता का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Comments

Back to Top