सरकार ने किसान हितैषी बजट पेश किया : श्री भेराराम सियोल, विधायक ओसियां

राजस्थान , 96

जयपुर, 20 फरवरी। राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पंचम सत्र जारी है। विधानसभा परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए ओसियां विधायक भेराराम सियोल ने कहा कि सरकार ने किसान हितैषी बजट पेश किया है। सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री सियोल ने कहा कि मैंने सरकार से पश्चिमी राजस्थान नहर परियोजना की मांग प्रमुखता से रखी। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में किसानों के साथ बीमा क्लेम में हुए घोटाले की 350 पेज की पूरी फाइल सदन के पटल पर रखी है।इसमें किसानों के साथ हुए छलावे की जानकारी दी है।किसानों को जानकारी ही नहीं है और उनके नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर क्लेम उठाया गया है।बीमा माफिया ने राजस्थान विशेष कर पश्चिमी राजस्थान में 500 से 1000 करोड़ रुपयों का घोटाला किया है। बीमा माफिया ने किसानों के हितों पर कुठाराघात किया है।

उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री ने इस प्रकरण में SOG से जांच का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top