इंटर डिस्कॉम तबादला नीति बनाने के लिए समिति का होगा गठन : श्री हीरालाल नागर, ऊर्जा राज्य मंत्री

राजस्थान , 130

जयपुर, 20 फरवरी। राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पंचम सत्र जारी है। शुक्रवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए ऊर्जा राज्य मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कहा कि विद्युत कंपनियों में कार्यरत कार्मिकों की स्थानांतरण संबंधी समस्याओं को सुलझाने एवं उनके समाधान के लिए एक समिति के गठन का निर्देश दिया है। जो सभी बिंदुओं का परीक्षण कर रिपोर्ट देगी।

उन्होंने बताया कि इंटर डिस्कॉम तबादला पहले कभी नहीं हुऐ है। वर्ष 2000 में जब कंपनियों का गठन हुआ, उस समय राजस्थान पावर सेक्टर सुधार अंतरण स्कीम आई। उस समय कार्मिकों से उनकी पसंद के अनुसार जगह चुनने की सुविधा दी गई। उस समय उन कार्मिकों को आवश्यकता व रिक्त स्थान के अनुसार समायोजित किया गया।उसके बाद यह स्कीम बंद हो गई।

उन्होंने कहा कि वर्तमान भर्तियों में मेरिट के आधार पर कार्मिकों की नियुक्ति होती है, शेष रहे कार्मिकों को रिक्त रहे स्थानों पर लगाया जाता है। उन्होंने पुनः आश्वस्त किया कि इंटर डिस्कॉम तबादला नीति के लिए समिति का गठन किया जाएगा। श्री नागर ने विधानसभा सदस्य श्री भागचंद टांकडा द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर निम्न व्यक्तव्य दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top