विपक्ष के पास बहस का मुद्दा नहीं, स्थानीय घटना को लेकर सदन में कर रहे गतिरोध : श्री जोगेश्वर गर्ग, सरकारी मुख्य सचेतक
राजस्थान Feb 17, 2026 at 05:45 PM , 58जयपुर, 17 फरवरी। राजस्थान विधानसभा का पंचम सत्र जारी है। मंगलवार को सरकारी मुख्य सचेतक एवं विधायक श्री जागेश्वर गर्ग ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि आज सदन में प्रतिपक्ष द्वारा एक स्थानीय घटना को आधार बनाकर अनावश्यक हंगामा किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी तथा उसके माननीय विधायकों पर निराधार और राजनीतिक आरोप लगाए गए, जिन्हें हम पूर्णतः अस्वीकार करते हैं।
श्री गर्ग ने कहा कि प्रतिपक्ष द्वारा तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करते हुए भारतीय जनता पार्टी को “गोहत्यारा” सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है, जो न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है।
उन्होंने कहा मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जिन दलों का इतिहास स्वयं गंभीर विवादों और निर्णयों से जुड़ा रहा है, उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए। देश का इतिहास इस बात का साक्षी है कि गौसंरक्षण के प्रश्न पर पूर्व में भी बड़े आंदोलन हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आस्था के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रही है। हमारी नीतियाँ और कार्य जनता के सामने हैं। हमें अपनी प्रमाणिकता सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं है, जनता स्वयं सत्य से परिचित है।
उन्होंने कहा कि सदन लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है। हम अपेक्षा करते हैं कि प्रतिपक्ष सकारात्मक भूमिका निभाए और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा में भाग ले। अनावश्यक व्यवधान से न तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होती है और न ही जनता के हितों की पूर्ति होती है।






_page-0001.jpg)
























Comments