दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को 1,022 करोड़ रुपये का बोनस, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

अन्य खबरे , 24

**वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, पात्र कर्मचारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं**
 
**लखनऊ, 05 नवंबर 2026।** उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर राज्य कर्मचारियों को बोनस देने के लिए 1,022 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस निर्णय से प्रदेश के पात्र कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा और त्योहार के अवसर पर उनके परिवारों की खुशियों में इजाफा होगा।
 
प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बोनस की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सभी पात्र कर्मचारियों को बधाई देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
 
वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के संरक्षण, उनकी आर्थिक सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। बोनस की स्वीकृति कर्मचारियों के योगदान के सम्मान और उनके हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
 
श्री खन्ना ने कर्मचारियों और उनके परिजनों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और समृद्धि लेकर आएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top