असम के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने किया सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का भ्रमण
राजस्थान Oct 01, 2026 at 09:50 PM , 18जनसम्पर्क आयुक्त ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, नवाचारों की जानकारी दी
जयपुर, 1 अक्टूबर। असम से राजस्थान भ्रमण पर आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के दल ने गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री राकेश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान श्री शर्मा ने इन्फ्लुएंसर्स के राजस्थान भ्रमण के अनुभवों की जानकारी ली तथा उनके सुझाव आमंत्रित किए। श्री शर्मा ने राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के राज्य में क्रियान्वयन, सफलता और नवाचारों की जानकारी दी।
आयुक्त श्री राकेश शर्मा ने विभाग के प्रमुख कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है। इस दौरान इन्फ्लुएंसर्स से राजस्थान की कला-संस्कृति, विरासत, पर्यटन एवं स्थानीय विशिष्टताओं के अनुभवों पर भी चर्चा की गई। साथ ही, उन्होंने असम की संस्कृति, कला एवं वहां की विशिष्टताओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
इन्फ्लुएंसर्स के दल ने इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया तथा विभागीय कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
असम से आए इन्फ्लुएंसर्स का दल 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक राजस्थान के विभिन्न संभागों एवं जिलों का भ्रमण कर रहा है।
इन्फ्लुएंसर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजस्थान आकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। राजस्थान की समृद्ध कला-संस्कृति, विरासत एवं पर्यटन स्थलों ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया। उन्होंने राजस्थान के आतिथ्य एवं सांस्कृतिक वैभव की भी सराहना की।
इस अवसर पर सहायक निदेशक श्रीमती कौशल्या, सहायक निदेशक श्रीमती पूनम खंडेलवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- ——






_page-0001.jpg)
























Comments