*मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में कार्यकर्ताओं से किया संवाद*

राजस्थान , 22

*भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में करें हर बूथ को मजबूत*

*गांव के प्रत्येक परिवार से करें संवाद*

 *विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के संदेश को पहुंचाएं जन-जन तक*
*- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा*

सीकर, 01 अक्टूबर, 2026। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सीकर के फतेहपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की सफलता के पीछे सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ताओं का परिश्रम, संगठन के प्रति निष्ठा और जनता से निरंतर संपर्क रहा है। अब हमारा लक्ष्य पंचायत चुनाव हैं। हमें गांव-गांव तक विकास, सुशासन और जनकल्याण के संदेश को पहुंचाना हैं और बड़ी जीत हासिल करनी है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में कुल 204 निकायों में बोर्ड बनाए हैं। जयपुर संभाग सहित पूरे प्रदेश के निकायों के परिणाम ऐतिहासिक रहे हैं। चूरू में 9, झुंझुनूं में 8 और सीकर में 5 निकायों में बीजेपी के बोर्ड बने हैं। यह जनादेश डबल इंजन सरकार के कामों के प्रति जनता के समर्थन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में हमारे कार्यकर्ताओं ने यह साबित किया कि भाजपा का संगठन केवल चुनाव के समय तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि निरंतर जनता के बीच सक्रिय रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं कि हमारा लक्ष्य केवल सत्ता में आना नहीं, बल्कि देश को समृद्ध व सशक्त बनाना है। इसी विचार और विजन के साथ हम राजस्थान के विकास में प्रयासरत हैं। राज्य सरकार ने नागरिक देवो भवः भावना से कार्य करते हुए सीकर, झुंझुनूं, चूरू सहित सभी जिलों में विकास को गति देते हुए जनकल्याण के अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकारों की गरीब, किसान, युवा, महिला और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर यह विश्वास पैदा करना है कि भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव के बाद भी उनके साथ खड़ा रहेगा। पंचायत चुनाव में बूथ हमारा आधार और बूथ कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हर बूथ मजबूत, हर गांव तक संपर्क और हर परिवार तक संवाद, यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें नए मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं और पहली बार राजनीति से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना है। पंचायत स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, भाजपा की जड़ें उतनी ही गहरी होंगी।
-----

Related Articles

Comments

Back to Top