*राजस्थान में विकास की योजनाएं धरातल पर उतर रहीं –विधायक ललित मीणा*
राजस्थान Feb 04, 2026 at 08:30 PM , 80जयपुर, 04 फरवरी। राजस्थान 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र के दौरान विधायक श्री ललित मीणा ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि 11 फरवरी को प्रस्तुत होने वाले राजस्थान के बजट में भी हर वर्ग के लिए कई सौगातें देखने को मिलेंगी।
विधायक श्री ललित मीणा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जो वर्षों से लंबित थे। उन्होंने कहा कि विकास का जो रोडमैप तैयार किया गया था, वह अब पूरी तरह धरातल पर उतर रहा है।
उन्होंने राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। चाहे सोलर ऊर्जा हो या अन्य क्षेत्र, हर जगह सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं।
राम जल सेतु परियोजना का जिक्र करते हुए विधायक श्री मीणा ने कहा कि इसकी आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में रखी गई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के समय इस पर कोई काम नहीं हुआ। अब मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में यह परियोजना किसानों के सिंचाई और पेयजल के सपने को साकार करने जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्वी राजस्थान में कई बांधों और नहरों का काम अब धरातल पर दिखने लगा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अटल पथ निर्माण जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही ‘वीबी-जी राम जी योजना’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा में सुधार कर ग्रामीणों के हित में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन विपक्ष को राम जी के नाम से ही आपत्ति होने लगती है।
विधायक श्री ललित मीणा ने दावा किया कि भाजपा सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों का असर आने वाले पंचायती राज चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments