*राजस्थान 16वीं विधानसभा का पंचम सत्र जारी* *दो साल में भजनलाल सरकार ने वो कर दिखाया जो कांग्रेस पांच साल में नहीं कर पाई : विधायक राधेश्याम बैरवा*
राजस्थान Feb 04, 2026 at 08:25 PM , 88जयपुर, 04 फरवरी। अटरू (बारां) से विधायक श्री राधेश्याम बैरवा ने विधानसभा परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों और अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को बताया।
विधायक श्री बैरवा ने कहा कि राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और इन दो वर्षों में जितने विकास कार्य पूरे किए गए हैं, उतने कांग्रेस सरकार अपने पाँच साल के कार्यकाल में भी नहीं कर पाई। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सरकार को लोकप्रिय बताते हुए कहा कि राज्य में विकास की रफ्तार साफ दिखाई दे रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के इतिहास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना एक ऐतिहासिक निर्णय है। जिन लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि धारा 370 हट सकती है, उसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संभव कर दिखाया।
अपने विधानसभा क्षेत्र की बात करते हुए विधायक श्री बैरवा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में परवन सिंचाई परियोजना लागू की गई थी, लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार के पाँच वर्षों में इस पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने परवन परियोजना के लिए 850 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं और अब यह परियोजना तेजी से प्रगति पर है।
विधायक ने हनुमतीया गांव का जिक्र करते हुए बताया कि पहले परवन नदी में उफान आने पर गांव का संपर्क टूट जाता था। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा गांव के पास पुलिया बनवाए जाने के बाद अब ग्रामीणों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि जब भी ग्रामीण उस पुलिया से गुजरते हैं तो सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और यह उनके जीवन का एक बड़ा तोहफा साबित हुआ है।






_page-0001.jpg)
























Comments