मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास के लिए जो मांगा वो सब मिला – विधायक लादूलाल पितलिया
राजस्थान Feb 04, 2026 at 08:35 PM , 65जयपुर, 04 फरवरी । राजस्थान की 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव रखे गए, उन्हें स्वीकृति दी गई है।
विधायक श्री पितलिया ने बताया कि 44.5 करोड़ रुपये की लागत से जिला अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में पुलिया की आवश्यकता थी, वहां पुलिया निर्माण तथा सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य भी कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगापुर में पहली बार माइंस ऑफिस खुलने से खान व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है, वहीं बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के खुलने से पशुपालकों को भी सुविधाएं मिली हैं।
शिक्षा क्षेत्र में विकास का उल्लेख करते हुए विधायक ने बताया कि जर्जर स्कूल भवनों को गिराकर नए भवनों का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही कई स्थानों पर नए स्कूल भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में सीएचसी और पीएचसी के निर्माण कार्य भी जारी हैं।
राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए विधायक श्री पितलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना एक अभूतपूर्व निर्णय रहा है। वहीं राम मंदिर का निर्माण सनातन धर्म के लिए वर्षों से अधूरा सपना पूरा होने जैसा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर सामने आ रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments