21 जुलाई 2023 को राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में रोजगार दिवस का आयोजन

अन्य खबरे , 337

19 जुलाई 2023 लखनऊ।

21 जुलाई 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जय भारत मारूति लि0 एवं एक्साइड बैटरी कम्पनी सहित 19 कम्पनियो द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

 

 

एम0 ए0 खाँ, ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि  जो अभ्यर्थी केवल हाईस्कूल,  इण्डटमीडिएट, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, स्नातक, बी0टेक0 उत्तीर्ण किया हो तथा जिनकी आयुसीमा 18 से 35 वर्ष हो वे रोजगार दिवस में प्रतिभाग करने के पात्र होंगे। कंपनियों द्वारा वेतन  7700 से 25000 रुपये प्रति माह एवं अन्य सुविधाएं दी जायेगी। मेले में पुरूष व महिला दोनों अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। कम्पनी द्वारा कुल 1815 पदों पर चयन किया जायेगा।

 

इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई 2023 को अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Comments

Back to Top