*महाराणा प्रताप जी के वंशज महाराजा कुंवर डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की गरिमामयी उपस्थिति में 22 मई को महाराणा प्रताप जी की जयंती समारोह का आयोजन*

जनपत की खबर , 693

लखनऊ 21 मई 2023 - सिटी मोंटेसरी स्कूल, गोमतीनगर विस्तार (निकट शहीद पथ) लखनऊ में कल दिनांक 22 मई 2023 को हिंदी जेष्ठ शु0प0 तृतीय अपराहन 3:00 से महाराणा प्रताप जी की जयंती का आयोजन भारतीय क्षत्रिय समाज द्वारा किया जाएगा। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री भाग ले रहे हैं जिसमें मा0 मंत्री श्री जयवीर सिंह, श्री दयाशंकर सिंह, श्री दिनेश प्रताप सिंह आदि प्रमुख हैं। इनके लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों द्वारा संयोजक मंडल बनाया गया है, जिसमें सरकारी एवं गैर सरकारी व्यक्ति शामिल हैं, जिसमें समाजसेवी श्री अनिल सिंह, श्री विनोद कुमार सिंह, हाई कोर्ट अवध बार के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता श्री हरगोविंद सिंह परिहार, स्थाई अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल, श्री डी0पी0एस0 चौहान, श्री रवि सिंह, श्री गिरि सिंह, श्री विशाल शाही आदि प्रमुख है। इसके क्रम में आप सभी मीडिया बंधुओं से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करें तथा सिटी मोंटेसरी स्कूल गोमती नगर विस्तार के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

Related Articles

Comments

Back to Top