*फिक्की की 93वीं वार्षिक बैठक, पीएम मोदी बोले- कृषि सुधारों से किसानों को होगा फायदा, हम हटा रहे हैं सारी दीवारें*

हेडलाइंस , 373

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े औद्योगिक व व्यावसायिक संगठन फिक्की की 93वीं सालाना बैठक का शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी के बाद जितनी तेजी से हालात बिगड़े उतनी ही तेजी के साथ सुधर भी रहे हैं। किसान आंदोलन का परोक्ष जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के किसानों के पास अपनी फसल मंडियों के साथ ही बाहर भी बेचने का विकल्प है। इससे किसानों को फायदा होगा। इसमें बाधक सारी दीवारें हटा रहे हैं। 

Related Articles

Comments

Back to Top