*सैकड़ों किसानों का दिल्ली आना अब भी जारी, कई टोल प्लाजा पर दिखा आंदोलन का असर*

हेडलाइंस , 394

नई दिल्ली। किसानों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए अपने आंदोलन को तेज करने की बात कही है। इसी के तहत आज किसानोंं ने देशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का आह्वान किया है। इसके तहत कई टोल प्लाजा तो फ्री हो गए हैं, वहीं कई जगह पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा। लोग आज भी अपने वाहन के साथ टोल प्लाजा पर कैश की लाइन में लगे देखे जा रहे हैं।

*सहारनपुर-अंबाला हाईवे के शाहजहांपुर टोल को भी किसानों ने कराया फ्री*

सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर शाहजहांपुर में भी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पहुंचे। इन्होंने 11 बजे से टोल फ्री करा दिया गया। वाहनों को बगैर टोल वसूली के निकलवाया जा रहा है और धरना दिया जा रहा है।

 

*मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राज्य स्टेट हाईवे पर कराया टोल फ्री*

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राज्य स्टेट हाईवे पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के चलते टोल फ्री करा दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top