सहकारिता विभाग को आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में मिली दूसरी रैंक

जनपत की खबर , 273

लखनऊ ।

प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जेपीएस राठौर ने बताया कि सहकारिता विभाग को आईजीआरएस के प्रकरणों के निस्तारण में प्रदेश में दूसरी रैंक प्राप्त हुई है।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि सहकारिता विभाग ने कुल 90 में से 85 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। विभाग द्वारा जनसुनवाई (आईजीआरएस) के 94.44 प्रतिशत प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होंने  कहा कि आईजीआरएस प्रकरण माननीय मुख्यमंत्री जी के प्राथमिक बिंदुओं में से हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वयं आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है।

Related Articles

Comments

Back to Top