छात्र-छात्राओं का एक 21 सदस्यीय दल ने विधानसभा परिसर का भ्रमण किया
जनपत की खबर Mar 02, 2023 at 05:48 PM , 233लखनऊ। मदर टेरेसा हायर सेकेेंडरी स्कूल, किदवई नगर, कानपुर के छात्र-छात्राओं का एक 21 सदस्यीय दल ने आज पूरे विधानसभा परिसर का भ्रमण कर सदन की कार्यवाही भी देखी तथा विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी हेतु कई सवाल किए। सतीश महाना ने विधानसभा की कार्यवाही तथा इससे जुड़ी अन्य तकनीकी जानकारियों से उन्हंे अवगत कराया।
विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं से कहा कि भावी पीढ़ी राष्ट्रहित में अपनी सार्थक भूमिका निभाने को तैयार हो रही है। आप लोग इस देश के भविष्य हैं। आप सभी सदैव सकारात्मक सोच रखें क्योकि नकारात्मक सोच से न तो स्वयं का विकास होता है और न ही समाज का।
छात्रों के दल ने विधान सभा की सुंदरता देखकर विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया और यह भी कहा कि हमें अपनी विधानसभा को देखकर बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। इस दल का नेतृत्व सुश्री दीक्षा साइलस उप-प्राचार्य एवं अध्यापक श्री नितिन राय ने किया।
इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे सहित सहयोग हेतु अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।































Comments