चोरी के प्रयास में छत से गिरा चोर 0

अन्य खबरे , 521

चोरी के प्रयास में छत से गिरा चोर 0 13मुकदमो में वांछित अपराधी है चोर0 शादी वाले घर में चोरी को गये थे चोर 
बांसडीह 
कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव में सोमवार की देर रात शादी वाले घर में चोरी को पंहुचे एक शातिर चोर के छत से गिरने पर ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया। नगरा थाना क्षेत्र के सरया बगडौरा गांव के चोर के खिलाफ पहले से ही 13 मुकदमे दर्ज हैं।          हालपुर गांव के कोटेदार संजय सिंह के घर 9 दिसम्बर को  बरात आने वाली है। देर रात एक बजे के करीब संजय सिंह के बगल के घर बब्लू सिंह के छत पर कई चोर घूस गये जो संजय सिंह के छत पर जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान ही बल्लू सिंह की नींद खुल गई। तब तक हो हल्ला सुनकर चोर भागने लगे । इस दौरान ही एक चोर छत से गिरकर घायल हो गया। मौके पर पंहुचे कोतवाली बांसडीह के एसआई अजय यादव ने गांव के लोगों के सहयोग से  नगरा थाना क्षेत्र के सरया बगडौरा गांव निवासी अजय उफं गोलू को हिरासत में ले लिया। पुलिस व ग्रामीणों ने अन्य चोरों की काफी खोजबीन किया लेकिन वे फरार हो गये। पकड़े गए गोलू के पास से पेचकस, पिलास, व अन्य कई उपकरण बरामद किया गया है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शातिर चोर अजय उफ गोलू के खिलाफ जनपद के कई थाना क्षेत्र में चोरी के 13 मुकदमे दर्ज हैं। नगरा, बांसडीह रोड, दोकटी व रसड़ा में मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top