_यूपी में पुरानी गाड़ियों में हाई सेक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने की जरूरत नही_

अन्य खबरे , 503

लखनऊ। *_यूपी में पुरानी गाड़ियों में हाई सेक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने की जरूरत नही_*

_लखनऊ-शासन के निर्देश पर आदेश स्थगित, दो व चार पहिया समेत सभी प्रकार के गाड़ी मालिकों के लिए राहत की खबर_

_यूपी में एक अप्रैल 2019 के पहले के पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अब जरूरी नहीं होगा_

_क्योंकि परिवहन विभाग ने एचएसआरपी लगवाने की अनिवार्यता को अगले आदेश तक रोक लगा दी है_

_ऐसे में 22 अक्टूबर 2020 को परिवहन विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देश को वापस ले लिया गया है_

_दरअसल, पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अनिवार्यता ने गाड़ी मालिकों को परेशान कर दिया था_

_कहीं ऑनलाइन आवेदन में दिक्कतें सामने आ रही थी तो कहीं नंबर प्लेट के बदले मनमानी पैसा लिया जा रहा था_

_गाड़ी मालिकों की इस समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने लिया निर्णय_

_अब पुराने वाहनों में एचएसआरपी लगवाने के लिए बाद में पुन: आदेश दिया जाएगा_

Related Articles

Comments

Back to Top