भीमराव अंबेडकर विवि का 10 वां दीक्षांत समारोह आज

जनपत की खबर , 272

लखनऊ।राजधानी में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विवि (बीबीएयू) का 10वां दीक्षांत समारोह सोमवार को हो रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इस दौरान समारोह में 100 से अधिक मेधावियों को मेडल दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के स्नातक, परास्नातक, पीएचडी पास मेधावियों को डिग्री दी जाएगी।बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विवि की प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि दीक्षांत समारोह तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र प्रातः 10:30 से 11:30 बजे तक चलेगा. दूसरा सत्र प्रातः 11:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। दोपहर 3 बजे से समारोह का तीसरा सत्र आयोजित होगा। राष्ट्रपति से स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले मेधावियों के माता-पिता को भी दीक्षांत समारोह के पहले और दूसरे सत्र में सभागार में आने की अनुमति दी जाएगी। प्रवेश के लिए विवि द्वारा पास जारी किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top