*इस माह के अंतिम मंगलवार 31 जनवरी को नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन नहीं किया जाएगा-मंडलायुक्त*

जनपत की खबर , 377

लखनऊ ।
 *मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओ की समस्याओं के निस्तारण हेतु लखनऊ विकास प्राधिकरण गोमतीनगर में आयोजित किया जा रहे प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस आयोजन करते आ रहे हैं।*

*मंडलायुक्त द्वारा बताया गया कि जी-20, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आदि के दृष्टिगत इस माह में कई इवेंट/कार्यक्रम एक साथ होने के कारण , कई शासकीय आयोजन प्रतिदिन किये जाने  के मद्देनजर जनवरी माह के अंतिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले माह के अंतिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन किया जाएगा।*

Related Articles

Comments

Back to Top