नोएडा प्राधिकरण ने लोगों से कहा- आप शहर को साफ रखिए, हम भरपूर सुविधाएं देंगे
अन्य खबरे Dec 06, 2020 at 08:26 AM , 337नोएडा। रविवार को पांच सेक्टर और गांव में लोगों ने कसम खाई- देश का सबसे साफ शहर बनाएंगेविकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया
रविवार को नोएडा के 5 सेक्टर और गांवों में सफाईगिरि अभियान चलाया गया है। इस दौरान निवासियों ने शपथ ली। लोगों ने कसम खाई कि नोएडा को देश का सबसे साफ शहर बनाएंगे। कार्यक्रम में विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया लोगों को कचरा चाटने को निस्तारित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है इस मौके पर सेक्टरों में निवासियों की समस्याएं भी प्राधिकरण अफसरों ने सुनी है इन परेशानियों का जल्दी समाधान करने का आश्वासन दिया है। नोएडा विकास प्राधिकरण ने शहर के लोगों से अपील की है कि साफ-सफाई का ख्याल रखें, प्राधिकरण नागरिकों की हर सुविधा का ख्याल रखेगा।
नोएडा विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह शहर के सेक्टर 46, 55, 56, 57, बिशनपुरा गांव और सेक्टर 142 में सफाईगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में विकास प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों सेक्टर और ग्राम वासियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। सेक्टरों और गांव में कूड़ा एकत्रीकरण भी किया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी गई। जिसमें से कुछ समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर दिया गया है। कुछ समस्याएं ऐसी हैं, जिनके समाधान में कुछ वक्त लगेगा। उसके लिए अधिकारियों ने जिम्मेदार कर्मचारियों को आदेश दे दिया है। शहर के लोगों से अफसरों ने अपील की है कि स्वच्छता बनाए रखें। सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कूड़ेदान में रखें। पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करें। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है, विकास प्राधिकरण के इस अभियान में सहयोग दें।
सेक्टर-46 में विकास प्राधिकरण से एससी मिश्रा, आरके सिंह, सत्येंद्र गिरी, सुरेंद्र सिंह और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी शामिल हुए। सेक्टर-55 और 56 में विजय कुमार रावल, महेंद्र प्रकाश, श्योदान सिंह, गुरविंदर सिंह और आरडब्ल्यूए से संजय मावी ने भाग लिया। सेक्टर-57 और बिशनपुरा गांव में प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह, गौरव बंसल, एचएस खम्पा, विनय कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, एनईए की ओर से मोहम्मद इरशाद और वीके सेठ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सेक्टर-142 में डॉ.अविनाश त्रिपाठी, आरके शर्मा, राजेश कुमार और जयकिशन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं मानव सेवा संस्थान ने भी भाग लिया है।



























Comments