उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर प्रयागराज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग कर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।
जनपत की खबर Jan 11, 2023 at 08:37 PM , 255लखनऊ:11जनवरी 2023
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर प्रयागराज मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री मौर्य ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री केशरी नाथ त्रिपाठी संसदीय मामलों के मर्मज्ञ ,एक कुशल और अनुभवी राजनेता थे। उनके निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुयी है। उन्होंने लम्बे समय तक समाज सेवा की। कहा सहज ,सरल व्यक्तित्व के धनी, उत्तर प्रदेश के गौरव, वरिष्ठ राजनेता श्री त्रिपाठी जी ने हमेशा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में उनकी जन सेवा,व समाज सेवा के लिए किये गये योगदान को हमेशा स्मरण किया जायेगा। कहा कि स्व0 त्रिपाठी विराट व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उनके सानिध्य में अनेक
प्रतिभाओं ने जन्म लिया।उनका राजनीतिक सफर, उनके विचार व कार्य आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।































Comments