*सांसद का तीन दिवसीय दौरा, जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल*
जनपत की खबर Jan 11, 2023 at 06:57 AM , 195*12 जनवरी व 13 जनवरी को शास्त्रीनगर आवास पर लगेगा जनता दरबार*
सुल्तानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार 11 जनवरी को संसदीय क्षेत्र पहुंच रही है।श्रीमती गांधी 11 जनवरी को दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा नोएडा, यमुना एवं आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस-वें होते हुए शाम 4:30 बजे संसदीय क्षेत्र पहुंचेगी।श्रीमती गांधी शास्त्रीनगर स्थित संदीप प्रताप सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगी।सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की सांसद श्रीमती गांधी जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 13 जनवरी 2022 को 1:30 बजे तक सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।श्रीमती गांधी 12 जनवरी को प्रातः 7:30 बजे से एवं 13 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जन- शिकायतों का निस्तारण भी करेंगी।































Comments