पायनियर मान्टेसरी स्कूल एलडिको लखनऊ के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति

जनपत की खबर , 486

लखनऊ। पायनियर मान्टेसरी स्कूल एलडिको लखनऊ का वार्षिकोत्सव का आगाज़.आज किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस राकेश पाण्डेय ने दीप  प्रज्वलित करके किया. व संस्थापक स्व० प्रो० पूरन सिंह पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके उपरांत बच्चों नें गणेश स्तुति पर सामूहिक नृत्य से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया.. लखनऊ एंव बाराबंकी में 18 शाखाओं सहित पायनियर माण्टेसरी स्कूल" इस वर्ष अपना स्थापना का 60वाँ वर्ष मना रहा है। संस्थापक स्व० प्रो० रन सिंह के द्वारा लगाया गया, यह छोटा सा पौधा यू०पी० बोर्ड, सी०बी०एस०ई० बोर्ड, आई०सी०एस०सी० बोर्ड सहित शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। पायनियर मॉण्टेसरी स्कूल पूरे वर्ष उल्लास के साथ सांस्कृतिक, शैक्षिक गतिविधियों को पूर्ण कर रहा हैं जिसमें सैकड़ों गतिविधियाँ अभी तक की जा चुकी है। 60वें वर्ष के वार्षिकोत्सव के रूप में आज दिनांक 22.12.22 को पायनियर मॉन्टेसरी इण्टर कालेज, एल्डिको उद्यान -1 की शाखा में "कर्मपथ पर कर्मयोगी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो कि पूर्ण रूप से संस्थापक स्व० प्रो० पूरन सिंह जी को समर्पित था। अपने जीवन में सभी के प्रेरणा स्त्रोत रहे स्व० प्रो० पूरन सिंह जी के जीवन के मुख्य अंश एवं उनके संघर्ष व विचारों जो कि आज भी प्रासंगिक है उन्हें नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। पूरी प्रस्तुति नाट्य एंव नृत्य से बंधी हुई थी जो धाराप्रवाह चलती रही और सभी को बांधी रही। दहेज के प्रदर्शन का विरोध, देश हित में स्वयं का योगदान, शिक्षा में संस्कारों का समावेश व गीता के उपदेशों से प्रभावित जीवन इन सभी भावों को नाट्य प्रस्तुति में दिखाया गया जो कि स्व० प्रो० पूरन सिंह जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलू थे। अपनी सुन्दर प्रस्तुति से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। नाट्य गीत संगीत से सजे इस कार्यक्रम का  मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेन्द्र कुमार तिवारी (सह निदेशक शिक्षा विभाग),  विशिष्ट अतिथियों में श्री सर्वेश अस्थाना (कवि), डा० प्रदीप श्रीवास्तव (वैज्ञानिक) श्री राकेश कुमार पाण्डेय ( जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ), श्री मयंक रंजन, अवधेश मिश्रा (वरिष्ठ कलाकार) समस्त पायनियर मॉण्टेसरी स्कूल शाखाओं की प्रधानाचार्य, व अभिभावक उपस्थित थे। प्रबंधक डा० बजेन्द्र सिंह जी ने सभी का स्वागत अपने भावपूर्ण स्वागत भाषण से किया एवं कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान गाकर हुआ ।

Related Articles

Comments

Back to Top