अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय कर्मचारी एसोसिशन ने शिक्षा विभाग और सरकार को चेताया
जनपत की खबर Dec 20, 2022 at 06:40 PM , 465लखनऊ। अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय कर्मचारी एसोसिशन के आवाहन पर आज कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ शिक्षा भवन जगत नरायण रोड, लखनऊ मे आयोजित किया गया जिसमें तमाम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिभुवन नाथ शर्मा जिलाध्यक्ष ने की । कार्यक्रम का संचालन अब्दुल राजिक फारूकी जिला महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे जनपद लखनऊ के श्री राजेश सिंह, व०स०. श्री अनूप कुमार वर्मा व०स० श्री राजकमल रस्तोगी. व०स०. श्री दिनेश कुमार, श्री शशांक श्रीवास्तव, धीरज काले श्री आगमन भाक्ला, श्री अभिषेक सिंह, श्री योगेन्द्र जोशी, श्री आलोक चौहान, श्रीमती दीपिका शुक्ला, श्री अविनाश सिंह, श्री अनिल कुमार, श्रीमती सुनीता यादव, श्रीमती वन्दना श्री विनोद कुमार शर्मा, श्री दिलीप कुमार श्रीमती फैजा फातिमा, श्रीमती सायमा रिजवी तथा श्रीमती बबिता अस्थाना आदि क०स० उपस्थित रहे।कार्यक्रम मे नमन कुमार मिश्रा, प्रान्तीय उपाध्यक्ष तथा श्री विवेक श्रीवास्तव, मण्डलीय अध्यक्ष द्वारा भी प्रतिभाग किया गया है। अब्दुल राजिक फारूकी जिला मंत्री द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थिति कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारे साथी विकास खण्ड कार्यालयों में बिना पद सृजित होते हुये मुख्यालय से प्रतिदिन लगभग 30-40 किमी जाते है। दुर्घटना जैसी किसी भी अप्रिय स्थिति में उनको चिकित्सा सुविधा मिलना अत्यन्त आवश्यक है। सभी कर्मचारियो द्वारा इसका पुरजोर समर्थन किया गया। नमन कुमार मिश्रा, प्रान्तीय उपाध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि ज्ञापन में निहित कई मांगों यथा नकदीकरण, चिकित्सा सुविधा संवर्ग पुनर्गठन इत्यादि के लिये कई बार भासन तथा विभागाध्यक्ष को पत्र दिये गये जिन पर कोई सुनवाई नही हो रही है। संगठन को मजबूर होकर यह कार्यक्रम करना पड़ रहा है। विवेक श्रीवास्तव, मण्डलीय अध्यक्ष द्वारा सभी से एकजुट होकर पूर्ण क्षमता से संगठन का सहयोग करने की अपील की गई। अन्त मे सभी कर्मचारियों द्वारा प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन आदि को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ को दिया गया । त्रिभुवन नाथ शर्मा जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये इसी तरह संगठन का को मजबूत करने तथा सहयोग करने की अपील की गयी। धरने को मिनिस्टेरियल एशोसिएशन ने भी पत्र के माध्यम से समर्थन दिया है।अगर सरकार और विभाग द्वारा इनकी मांगे नहीं मानी गई तो ये धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।































Comments