*मजिस्ट्रीरियल जाँच*

जनपत की खबर , 211

लखनऊ।     अपर नगर मैजिस्ट्रेट (प्रथम) लखनऊ श्री संतवीर सिंह ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि राजकीय बाल गृह (शिशु) 3, प्राग नारायण रोड लखनऊ में आवासित अज्ञात शिशु (रागिनी काल्पनिक नाम) को दिनांक 19 नवम्बर 2022 को पूर्वाहन 8.00 बजे मेडिकल कालेज लखनऊ में चिकित्सको द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। इसकी मजिस्ट्रीरियल जाँच हेतु जिला मैजिस्ट्रेट महोदय लखनऊ के आदेश दिनांक 22 नवम्बर 2022 द्वारा अधोहस्ताक्षरी को नामित किया गया है।
        अपर नगर मैजिस्ट्रेट (प्रथम) लखनऊ ने बताया कि मजिस्टीरियल जांच के सम्बन्ध में जिस किसी को किसी भी तरह की कोई जानकारी देनी हो अथवा किसी भी तरह का मौखिक / लिखित साक्ष्य / बयान देना हो तो यह विज्ञप्ति प्रकाशन के 07 दिन के अन्दर अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय कक्ष संख्या-6 कलेक्ट्रेट लखनऊ में किसी भी न्यायालय दिवस (अवकाश छोड़कर) न्यायालय समय में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top