वाणिज्य कर कमिश्नर, श्रीमती मिनिस्ती एस0 ने किया राज्य कर विभाग की सांख्यिकी डायरी का विमोचन

जनपत की खबर , 236

लखनऊ।
 
  वाणिज्य कर कमिश्नर, श्रीमती मिनिस्ती एस0 द्वारा आज विभूति खंड, गोमती नगर स्थित राज्य कर कार्यालय में राज्य कर विभाग के वार्षिक प्रतिवेदन 2021-22 पुस्तिका का विमोचन किया गया। वाणिज्य कमिश्नर ने कहा कि यह डायरी विभागीय अधिकारियों के उपयोगार्थ हर वर्ष प्रकाशित की जाती है।
कमिश्नर ने कहा कि इस पुस्तिका में कर विभाग के मूलभूत आंकड़े, तुलनात्मक विश्लेषण, सूचनाएं उपलब्ध करायी जाती हैं। यह पुस्तिका विभागीय अधिकारियों/ कर्मचारियों के अलावा राज्य कर सम्बन्धी मूलभूत सूचनाओं के लिए अन्य लोगों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी।
इस अवसर पर एडीशनल कमिश्नर श्री ओ0पी0 वर्मा, एडीशनल कमिश्नर श्री सुनील कुमार राय, एडीशनल कमिश्नर पुलिस श्री प्रकाश स्वरूप पांडे और संयुक्त निदेशक संख्या, श्री मनोज तिवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top