नगर निगम गोरखपुर के अपर नगर आयुक्त श्री मृत्युन्जय निलंबित
जनपत की खबर Dec 14, 2022 at 06:16 PM , 209प्रकरण की जांच हेतु अपर आयुक्त (प्रशासन) गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर जांच अधिकारी नामित
निलम्बन अवधि में श्री मृत्युन्जय निदेशक नगर निकाय निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के कार्यालय से रहेंगे सम्बद्ध
लखनऊ।
प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम गोरखपुर के अपर नगर आयुक्त श्री मृत्युन्जय को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने, योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान न देने तथा अक्सर कार्यालय से गायब रहने एवं नगर निगम के कार्यों में रूचि न लेने के दृष्टिगत उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रकरण की जांच हेतु अपर आयुक्त (प्रशासन) गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर को जांच अधिकारी नामित किया है।
निलम्बन अवधि में श्री मृत्युन्जय निदेशक नगर निकाय निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।
इस सम्बंध में प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।































Comments