स्पोर्ट्स कालेजों में खेलवार कक्षा 06, 07 एवं 08 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियो के कालेज आवंटन की द्वितीय सूची जारी
अन्य खबरे Nov 03, 2022 at 06:23 PM , 376चयन ट्रायल में कुल 31 अभ्यर्थी सफल घोषित
अभ्यर्थी 09 नम्बर तक संबंधित कालेज में शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकते है
-डा0 नवनीत सहगल
उ0प्र0 स्पोर्टस् कालेजेज सोसाइटी, लखनऊ के अधीन संचालित स्पोर्ट्स कालेजों में खेलवार कक्षा 06, 07 एवं 08 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों के कालेज आवंटन की द्वितीय सूची जारी कर दी गई है। चयन ट्रायल में कुल 31 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।
यह जानकारी अपर मुख्य सचिव, खेल विभाग, डा0 नवनीत सहगल ने आज यहां दी है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी आगामी 09 नम्बर तक संबंधित कालेज में शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकते है। अभ्यर्थन में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर को चयन ट्रायल में उपस्थित हुए अभ्यर्थियों की पुनः काउंसलिंग 14 एवं 15 अक्टूबर को की गई थी। वर्तमान में उपयुक्त पाये गये अभ्यर्थियों की कालेज आवंटन की द्वितीय सूची जारी की गई है।
............................



























Comments