*किसानों के हितों की योजनाये जमीनी स्तर तक पहुँचे*
अन्य खबरे Nov 03, 2022 at 06:24 PM , 279*अधिकारीगण गांव में जाकर किसानों से नियमित रूप से मुलाकात करे*
*किसानों को औद्यानिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाय*
लखनऊ : 03 नवम्बर, 2022
प्रदेश के उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ अपने आवास पर योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों के लिए जो योजनाये संचालित की जा रही है वो जमीनी स्तर तक पहुँचे। योजनाओं की जानकारी किसानों को अच्छे से समझ मे आये इसके लिए साधारण भाषा में पम्पलेट तैयार कर वितरित किया जायें। उन्होंने अधिकारियों निर्देशित किया कि किसानों से योजनाओं में आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित किया जाय।
समीक्षा बैठक में उद्यान मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो की आय दुगनी करने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। उद्यान विभाग से सम्बंधित अधिकारीगण गांव में जाकर किसानों से नियमित रूप से मुलाकात करे और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ले। किसानो को मौसम के अनुरुप फसलो को लगाने की जानकारी दे, जिससे उनकी फसलो को नुकसान होने से बचाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को औद्यानिक खेती के लाभ के बारे में बताते हुए औद्यानिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाय।
उद्यान मंत्री ने बैठक में आये उप निदेशको, जिला उद्यान अधिकारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कार्मिकों के हितों को निरंतर ध्यान दे रही है। उन्होंने निदेशक उद्यान को कार्मिकों की समस्याओं को समाधान कराने को कहा। बैठक में संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, जिला उद्यान अधिकारीगण उपस्थित थे।



























Comments