विरोधियों के हथकंडों से सावधान रहें मतदाता: मायावती
हेडलाइंस Oct 26, 2020 at 11:24 AM , 329लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं से विरोधियों के हथकंडों और षड्यंत्रों से सावधान रहने तथा बसपा, आरएलएसपी के गठबंधन के लिए वोट करने की अपील की। बसपा अध्यक्ष ने सोमवार को ट्वीट किया, ”बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारी आज चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ ही शुरू। अत: सभी से अपील है कि वे विरोधियों के सभी प्रकार के हथकंडों और षड्यंत्रों के मद्देनजर सावधानी बरतते हुए बसपा और आरएलएसपी आदि के गठबंधन को ही अपना वोट देकर सफल बनाएं।”
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में बसपा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) समेत कई दलों से गठबंधन करके तीसरा मोर्चा बनाया है। पिछले माह रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत कई नेताओं ने इस गठबंधन का ऐलान किया था।



























Comments