*व्यवस्थाएं पूरी, उत्साह से मनाएं छठ का महापर्व: ब्रजेश पाठक*

जनपत की खबर , 284

आयोजन स्थल पर मेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस भी रहेगी तैनात

तैयारियों की समीक्षा करने उपमुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे गोमती किनारे 

लखनऊ। गोमती किनारे शनिवार को लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। इस बार का छठ उत्सव और भी भव्य होगा। शुक्रवार को नहाए-खाए अनुष्ठान के साथ महापर्व की शुरुआत हुई। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेडिकल स्टाफ की टीम एंबुलेंस के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेगी। 
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए विचार रखे। उनके साथ पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के बैनर तले हर वर्ष आयोजित होने वाले छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर चिकित्सकों की टीम के साथ एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभु नाथ राय व उनकी टीम की भी उपमुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। घाट पर पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। आयोजन स्थल पर महापर्व की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने सपत्नीक पारंपरिक गीत का आनंद भी उठाया।

Related Articles

Comments

Back to Top