राम मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक होगा पूरा

अन्य खबरे , 304

अयोध्या।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार को भव्य राम मंदिर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट पेश की। मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण कर दिसंबर 2023 तक समिति को सौंपने का लक्ष्य है।अयोध्या में भगवान श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। दिवाली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार को मंदिर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट मीडिया के सामने रखी और निर्माण कार्य को लेकर जानकारी भी दी। इस दौरान टाटा के इंजीनियर विनोद शुक्ला ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की देखरेख में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर दिसंबर 2023 तक समिति को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है।राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए शुक्ला ने बताया कि मंदिर के मुख्य गर्भगृह के साथ अन्य नींव का कार्य भी पूरा करते हुए धरातल पर नजर आ रहा है। गर्भगृह में निचले हिस्से का कार्य पूरा हो गया है, अब ऊपरी हिस्से का निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 70 फीट नीचे से निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो अब धरातल पर दिख रहा है। फिलहाल प्रथम तल पर पत्थर के ब्लॉक लगाने का कार्य चल रहा है।प्रगति रिपोर्ट में बताया गया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की तरफ से 2024 तक मंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि 2024 तक श्रीराम के भव्य मंदिर का कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिसके बाद भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top