भैयादूज पर्व पर जेलों में समुचित व्यवस्था करायी जाए-सुरेश राही

अन्य खबरे , 261

लखनऊ। राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही ने पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार उ0प्र0 को निर्देश दिये गये हैं कि प्रदेश की सभी जेलों में भैयादूज के अवसर पर नियमानुसार समुचित व्यवस्था करायें। जेलों में निरूद्ध बंदियों से मिलने आने वाली बहनों हेतु समय निर्धारित किया जाए, जिससे उन्हें मिलने एवं इस पर्व की गरिमा के अनुरूप मनाने में किसी भी प्रकार की बाधा न आये।श्री राही ने साथ में यह भी कहा है कि इस पर्व को प्रदेशवासी बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इसी के दृष्टिगत उक्त निर्णय लिया गया है। सभी जेल अधीक्षक अपने-अपने जेलों में इस पर्व के दृष्टिगत तैयारी रखें। इस संबंध में उनको समय से पूर्व आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top