प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ दौरा
हेडलाइंस Oct 19, 2022 at 09:53 AM , 476*देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ दौरा।*
प्रधानमंत्री कार्यालय से राज्य सरकार को पीएम का अधिकृत कार्यक्रम मिला।
प्रधानमंत्री 21 अक्टूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।
बदरीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
दिल्ली से विशेष विमान से पहुंचेंगे जौलीग्रांट एयरपोर्ट।
सेना के हेलीकॉप्टर से पीएम पहुंचेंगे केदारनाथ धाम।
सुबह करीब 8.30 बजे पीएम करेंगे बाबा केदार में पूजा और दर्शन।
9 बजे- केदारनाथ रोप-वे का करेंगे शिलान्यास।
शंकाराचार्य समाधि दर्शन, मंदाकिनी आस्था पथ समेत तमाम कार्यों का करेंगे निरीक्षण।
दोपहर 2 बजे - बदरीनाथ रोप-वे प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास।
22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री सुबह 7.30 बजे बदरीनाथ हेलीपैड से देहरादून के लिए होंगे रवाना।






























Comments