मुख्य सचिव ने छठवे दीपोत्सव के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की और तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
जनपत की खबर Oct 18, 2022 at 10:25 PM , 242लखनऊ/अयोध्या। मुख्यमंत्री जी के दिनांक 19 अक्टूबर, 2022 को छठवे दीपोत्सव के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का प्रस्तावित स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने अयोध्या पहुंच कर अयोध्या हवाई पट्टी पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इसके उपरांत तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
छठे दीपोत्सव के सम्बंध में विस्तृत जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार द्वारा तथा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित बिन्दुओं की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशान्त वर्मा द्वारा दी गयी।
मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा दीपोत्सव के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों श्री रामलला विराज मंदिर, राम की पैड़ी, रामकथा पार्क आदि का भ्रमण किया गया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया गया।
इस दौरान पुलिस महानिदेशक श्री देवेन्द्र सिंह चौहान, सलाहकार मुख्यमंत्री श्री अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन श्री मुकेश मेश्राम, अपर पुलिस महानिदेशक श्री बी0के0 सिंह, आईजी सुरक्षा श्री संजीव गुप्ता, पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन व अनेक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मण्डलायुक्त श्री नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह एवं मेला से जुडे़ अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर विभागीय अधिकारियों के अलावा इवेन्ट आदि से जुड़े विशेषज्ञ एवं डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विवि के प्रो0 अजय प्रताप सिंह, एडीएम सिटी श्री सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन सिंह के साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन से जुड़े सम्बंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।































Comments