अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व स्थलीय निरीक्षण

अन्य खबरे , 260

अयोध्या। छठवे दीपोत्सव की समीक्षा बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में आगमन के पश्चात लगभग दोपहर बाद राम कथा संग्रहालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।‌इसके पहले मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के साथ साथ श्रीराम मंदिर निर्माण का अवलोकन व राम की पैड़ी एवं सरयू आरती स्थल व रामकथा पार्क का निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम आदि अधिकारियों के साथ साथ पुलिस विभाग के कानून व्यवस्था एवं अभिसूचना आदि का स्थलीय भ्रमण हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य स्थलों का निरीक्षण एवं तैयारियों का अवलोकन करना था। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या हवाई पट्टी पर समीक्षा भी की गयी। इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक  बीके सिंह, आईजी सुरक्षा संजीव गुप्ता, पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन व अनेक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मण्डलायुक्त  नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक  अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह एवं मेला से जुडे़ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। छठे दीपोत्सव के सम्बंध में विस्तृत जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा तथा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित बिन्दुओं की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा दी गयी। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा दीपोत्सव के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों श्री रामलला विराज मंदिर राम की पैड़ी, रामकथा पार्क आदि का भ्रमण किया गया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया गया। भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर विभागीय अधिकारियों के अलावा इवेन्ट आदि से जुड़े विशेषज्ञ एवं डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विवि के प्रो0 अजय प्रताप सिंह, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन सिंह के साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन से जुड़े सम्बंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Comments

Back to Top