वृक्षारोपण अभियान के तहत होमगार्ड्स विभाग ने 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर के मध्य लगाये 29965 पौधे

अन्य खबरे , 247

लखनऊ। विगत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक होमगार्ड्स विभाग द्वारा चलाये गये वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रदेश के 448 अमृत सरोवरों पर 29965 पौधरोपण किया गया।यह जानकारी देते हुए डीआईजी मुख्यालय रणजीत सिंह ने बताया कि होमगार्ड्स जवानों ने अपनी मेहनत एवं लगन से इस अभियान को सफल बनाया। उन्होंने बताया कि इस कार्य से अमृत सरोवरों के पास हरियाली एवं छॉव के साथ ही उनकी सुन्दरता भी बढ़ेगी। पर्यावरण संरक्षित करने में मदद मिलेगी। इसी के साथ वृक्षारोपण को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top