एक अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक प्रवर्तन की कार्यवाही से लखनऊ परिक्षेत्र में 358.68 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूले गए-उप परिवहन आयुक्त
जनपत की खबर Oct 18, 2022 at 08:50 PM , 248लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परिवहन विभाग अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एक अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 6497 वाहनों का चालान किया गया तथा 826 वाहनों को बंद किया गया और इससे कुल 358.68 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक की गई कार्रवाई में 166 बसों का, 930 ट्रकों का तथा 5401 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार 46 बसों, 374 ट्रकों व 406 अन्य वाहनों को इस दौरान बन्द करने की कार्यवाही की गयी।मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री की मंशानुरूप अनधिकृत बसों एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का परिवहन विभाग सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित कर रहा है। अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी।































Comments