मनरेगा में एम आई एस (मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम)से सम्बंधित प्रशिक्षण /कार्यक्रम 17अक्टूबर से होगी प्रारंभ।

जनपत की खबर , 322

17से 20अक्टूबर 22 तक दिया जायेगा प्रशिक्षण।


लखनऊ:16अक्टूबर 2022


उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर और उनके कुशल दिशा निर्देशन में प्रदेश की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत एम आई एस(मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम) से सम्बंधित कार्यों को और अधिक बेहतर व सुव्यवस्थित तरीके से कराये जाने हेतु  सम्बंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  17से 20अक्टूबर 2022 तक  यह प्रशिक्षण कार्यक्रम  राज्य स्तर पर पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।
ग्राम्य विकास आयुक्त  श्री जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि 17से 20अक्टूबर  तक आयोजित किए जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 1600 नामित कार्मिकों/प्रतिनिधियों को मास्टर ट्रेनर्स के रूप मे प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्धारित रोस्टर के मुताबिक 17अक्टूबर को आगरा, अलीगढ़ , अम्बेडकर नगर,अमेठी, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, सीतापुर, बदायूं, बहराइच,, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी,बरेली,व बस्ती के 400लोगो को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 अपर आयुक्त मनरेगा श्री योगेश कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर को 17जिलों के 215विकास खण्डों के 55 ए पी ओ,53एकाउन्ट सहायक,60 कम्प्यूटर आपरेटर,54खण्ड विकास अधिकारी,16उपायुक्त (मनरेगा),63ग्राम प्रधान,49पंचायत सेकेट्री,और 49ग्राम रोजगार सेवक प्रतिभाग करेंंगे

Related Articles

Comments

Back to Top