सीएजीडीआई में भर्ती परीक्षा आरंभ

जनपत की खबर , 398

लखनऊ: 15 अक्टूबर, 2022
केंद्रीय कृषि विकास संस्थान (सीएजीडीआई) ने कोविड-काल तथा उसके पूर्व से लंबित नियुक्तियों की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया है। 4 चरणों में संपन्न होने वाली इस प्रक्रिया का पहला चरण 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।
संस्थान के निदेशक श्री चंद्र भूषण पांडे ने बताया कि संस्थान के रिक्त पदों पर भर्ती आंशिक साक्षात्कार, लिखित परीक्षा तथा तकनीकी परीक्षा के माध्यम से चार चरणों में की जानी प्रस्तावित है। 15 से 25 अक्टूबर तक चल रहे प्रथम चरण के लिए केंद्रीय कृषि विकास संस्थान के उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय में परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस चरण का परिणाम 11 नवंबर 2022 को घोषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान के दैनिक ऑडिट के लिए मौर्या एंड मौर्या मैनेजमेंट सर्विसेज को 11 माह के लिए नामित किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top