कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

जनपत की खबर , 497

लखनऊ: 10 अक्टूबर 2022

 उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व रक्षा मंत्री, वरिष्ठ व प्रखर राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपनी शोक संवेदना में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्व. श्री मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री, 10 बार विधायक एवं 07 बार संसद सदस्य के रूप में प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। 
सूर्य प्रताप शाही ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि भगवान उनके परिवारीजनों और समर्थकों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Comments

Back to Top