81 वें भारतीय सड़क कांग्रेस के तीसरे दिन कई महत्वपूर्ण तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया।
जनपत की खबर Oct 10, 2022 at 09:12 PM , 294लखनऊ।
81 वें भारतीय सड़क कांग्रेस के तीसरे दिन कई महत्वपूर्ण तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया।
सत्र संख्या 17 जो कि ब्रिज निर्माण और उनकी निर्माण तकनीकी के विषय पर आधारित है । इस सत्र को प्रदेश लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री अजय गंगवार ,महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अतुल चौहान, कर्नाटका लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता एस. एफ. पाटिल, ओडिशा लोक निर्माण अधिशासी अभियता एन. के. गाहदाई ने अपने व्याखानों की प़स्तुति दी ।
सत्र की अध्यक्षता पूर्व डायेक्टर जनरल (सड़क विकास)एवं स्पेशल सेक्टरी सड़क परिवाहन मंत्रालय व हाईवे श्री जी सरन के साथ ही सह अध्यक्षता प़दीप गारोला प्रमुख महाप्रबंधक एन एच आई ङी सी एल ने की ।
इस सत्र में देश भर से आये ब्रिज इंजीनियरों को सम्बोधित करते हुये श्री जी सरन ने सार्क (SARC) देशों के अन्तराष्टीय सम्मलेन मे भाग लेने का आह्वान किया।महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अतुल चौहान का व्याखान अंडर वाटर रोबोटिक तकनीक के माधयम से किस प़कार ब्रिज का निरीक्षण किया जाये और किस प़कार पुलों की सेहत को सुधारा जाए ।
उत्तरप्रदेश लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री अजय गंगवार ने प़देश मे आईटी इंवेनशन के बारे मे बताया कि किस प्रकार उत्तर प्रदेश नई आई टी तकनीकी को अपना रहा है।
ब्रिज निर्माण को कम समय में कैसे पूरा किया जाये इस विषय पर चर्चा की। ओडिशा राज्य ने इन कायोँ को किस तरह सफलतापूर्वक संपन्न किया है इस की जानकारी ओडिशा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियता एन.के. गाहदाई ने अपने व्याखान में दी ।
कर्नाटका लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एस.एफ. पाटिल ने बताया कि किस प़कार मानसून के मौसम मे ब्रिज निर्माण को कम समय में ब्रिज इंजीनियरों ने सम्भव कर दिखाया है , यह सभी राज्यों को प्रेरित कर रहा है।































Comments