82 वर्ष की उम्र में उनका शरीर हुआ शांत

जनपत की खबर , 303

लखनऊ।
राजनीति और अपने कार्यकर्ताओं के बीच "नेताजी" के नाम से सुविख्यात और गदाधारी हनुमान के उपासक श्री मुलायम सिंह यादव जी आज दिन सोमवार दिनांक 10 अक्टूबर 2022, हिन्दी तिथि के अनुसार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष आरम्भ (सूर्य चित्रा नक्षत्र) को नहीं रहे।

82 वर्ष की उम्र में उनका शरीर शांत हुआ। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्री यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में हुआ था। वर्तमान समय में वह मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं। वह 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके हैं।

पिछले पाँच दशक में वह 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 तक कुल 8 बार विधायक रहे
1977 उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारी और पशुपालन मंत्री रहे
लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे
1980 में जनता दल प्रदेश अध्यक्ष रहे
1982-85 तक विधानपरिषद के सदस्य रहे
1985-87 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे
1989-91 में उत्तर प्रदेश के पहली बार मुख्यमंत्री हुए
1990 में वह चंद्रशेखर सिंह की पार्टी जनता दल (समाजवादी) में शामिल हुए

1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया
1993-95 तक उत्तर प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री रहे
1996 में सांसद बने
1999 में वह संयुक्त मोर्चा गठबंधन सरकार के अंतर्गत भारत के रक्षा मंत्री बने और 1996-98 तख रक्षा मंत्री रहे
1998-99 में दोबारा सांसद चुने गए
1999 में तीसरी बार सांसद बन कर लोकसभा पहुंचे और सदन में सपा के नेता बने
अगस्त 2003 में उत्तर प्रदेश के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने
2004 में मैनपुरी क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीते
2007-2009 तक यूपी में विपक्ष के नेता रहे
मई 2009 में 5वीं बार सांसद बने
2014 में 6वीं बार 16वीं लोकसभा चुनाव के दौरान दो सीटों आज़मगढ़ व मैनपुरी से चुना लड़े और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की, बाद में मैनपुरी सीट छोड़ दी
2019 में 7वीं बार सांसद बने
- - - - - - - - - - - - 
जन्म स्थान:  सैफई, जिला इटावा 26001, उत्तर प्रदेश
राशि : वृश्चिक
राष्ट्रीयता : भारतीय
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के.के. कॉलेज, इटावा, उत्तर प्रदेश
ए.के. कॉलेज, शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश
बी.आर. कॉलेज, आगरा विश्वविद्यालय, आगरा, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक योग्यता :  बीए
राजनीति शास्त्र (दूरस्थ शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से)
एमए, राजनीति शास्त्र (गुजरात विश्वविद्यालय से)
राजनीति में डेब्यू: वर्ष 1967 में
शौक/अभिरुचि : कुश्ती लड़ना, पहलवानी करना, लोक-नृत्य देखना

Related Articles

Comments

Back to Top